रोज उल्टा क्यों चलना चाहिए रोज उल्टा चलने गज़ब के फ़ायदे - THE NEWS READER 365

रोज उल्टा क्यों चलना चाहिए रोज उल्टा चलने गज़ब के फ़ायदे











 आपका इस पोस्ट में स्वागत (welcome to this post) इस पोस्ट के माध्यम से हम उल्टा चलने के फ़ायदे के बारे में  जानेगे ।
शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए हम कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं, योगा करते है प्रणायाम करते है पर सब लोग रोज योगा प्रणायाम नहीं कर पाते है इसलिय उनके लिए हम शरीर को फिट रखने के लिए सरल एक्सरसाइज के बारे मे जानेगे आज हम उल्टा चलने के फ़ायदे के  जानेगे  क्योंकि इसे बच्चों और बड़े सब कर सकते है ।  कुछ लोग सुबह पैदल सैर के लिए जाते ये सेहत के लिए फायदेमंद मगर क्या आप जानते है सीधे चलने से ज़्यादा उल्टा चलना ज़्यादा फ़ायदेमंद  है। ज़्यादा उल्टा चलने से हमारे दिमाग और शरीर के बीच अच्छा संतुलन बनता है। अगर हम रोज 15-20 मिनट उल्टा चले तो किडनी, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़ी परेशानियों में भी आराम मिलता है।


आइए जानते हैं इसके 5  बड़े फायदे….

1. घुटनों और पैरों के लिए मददगार













रोज उल्टा चलने से घुटनों से जुड़ी समस्याए  कम होती है। रोज उल्टा चलने से  घुटनों में दर्द, तनाव और सूजन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। पैर में चोट या गठिया से पीड़ित लोगों के लिए उल्टा चलना अच्छा उपाय माना जाता रोज उल्टा चलने से पैरों के पीछे की मांसपेशियों की एक्सरसाइज भी होती है। इससे आपके पैर ज्यादा मजबूत होते हैं। अगर आप सीधे वॉकिंग करते है पैरों पर इतना जोर नहीं पड़ता। 



2. पीठ दर्द कम करने में मददगार









रोज उल्टा चलने से आपकी पीठ का दर्द कम हो सकता है। जब आप उल्टा चलते हैं तो आपकी पीठ की मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है।  उल्टा चलने से रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या और कमर दर्द की समस्या मे भी आराम मिलता है।

3. मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद 










अगर आप सीधे चलते है तो आपका दिमाग ज़्यादा focus  नहीं करता क्योकि आप आखों से सब कुछ देखते रहते जो सामने आता है मगर  उल्टा चलते समय आपके दिमाग को ज्यादा काम और फोकस करना पड़ता है क्योकि आपको उल्टा चलते वक्त पीछे नहीं दिखता  इससे दिमाग की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। रोज उल्टा चलने से तनाव  और एंग्जाइटी जैसे मानसिक रोगों से भी छुटकारा मिल सकता है।


4. संतुलन अच्छा होता है  











   रोज उल्टा चलने से आपके शरीर और दिमाग के बीच बेहतर संतुलन बनाता है। उल्टा चलने पर आपके दिमाग का पूरा ध्यान आपके शरीर की हलचल पर होता है। इससे शरीर का संतुलन भी बढ़ता है और दिमाग की एकाग्रता भी।    



5. वजन कम करने के लिए 









जो अपना वजन कम चाहते हैं उन लोगों के लिए उल्टा चलना बहुत अच्छा है । जब आप उल्टा चलते हैं तो अपने शरीर के आगे और पीछे के दोनों तरफ के हिस्सों को एक साथ संतुलन करना पड़ता है। इससे आप अपनी बॉडी को टाइट सकते हैं, जिसके वजन जल्दी कम होता है।


एक टिप्पणी भेजें

कृपया कमेंट में कोई लिंक ना डालें