एक गलती जिससे सिलेंडर फट जाता है कैसे इससे बचा जा सकता है जानिये The News Reader 365 - THE NEWS READER 365

एक गलती जिससे सिलेंडर फट जाता है कैसे इससे बचा जा सकता है जानिये The News Reader 365

The News Reader 365




आज ज्यादातर लोगों के घरों में खाना पकाने  के लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है।  लेकिन आज भी गैस सिलेंडर के बारे में या उससे संबंधित कुछ खास जानकारी जो जरूरी होती है बहुत से लोग नहीं जानते है जैसे  कि  जब हम खाने पीने कोई चीज या कोई भी दूसरी चीज खरीदते है तो उसमे एक एक्सपायरी डेट होती है अगर वह डेट खत्म हो जाती है तो हम उसे नहीं ख़रीदते है ठीक उसी तरह गैस सिलेंडर की भी एक एक्सपायरी डेट होती है। यह जानकरी ज्यादा लोगो के पास न कि वजह से कई जगह एक्पायरी डेट वाले गैस सिलेंडर ले लेते है जिससे कई बार  लोग गैस सिलेंडर से हुए हादसों का शिकार भी बन जाते हैं।
















आज हम  जानेंगे कि आखिर सिलेंडर फट क्यों जाता है 


 गैस सिलेंडर पर एक एक्सपायरी डेट भी लिखी होती है। एक्सपायरी के बाद अगर बिना जांच कराए सिलेंडर इस्तेमाल किया जाए तो उसके फटने का खतरा रहता है। जब सिलेंडर की गैस कम हो जाए और वह लीक करने लगे, तो चूल्हे की आग पाइप के रास्ते सिलेंडर तक पहुंच जाती है। इससे सिलेंडर ब्लास्ट हो जाता है।


इससे कैसे बचा जा सकता है

 हमे कभी भी  सिलेंडर को टेढा करके इस्तेमाल नहीं करना चाहिए साथ ही  गैस सिलेंडर के पास ही कैरोसिन, कुकिंग ऑयल जैसी चीजें नहीं रखनी चाहिए  चूल्हे को सिलेंडर से हमेशा कम से कम 6 इंच ऊपर रखें।

माचिस का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए उसकी जगह लाइटर का उपयोग करना चाहिए ऐसी जगह पर गैस रखकर इस्तेमाल करते हैं जहां पास में खिड़की हो जिससे खुली  हवा आती रहे समय समय पर गैस सिलेंडर, चूल्हा, स्टोव और पाइप की जांच  कराते रहना चाहिए ।



गैस लीक का कैसे  पता लगाए 


अगर ऐसा लगे कि गैस सिलेंडर से रसोई गैस लीक हो रही है तो इसे इसे सूंघकर पता लगाएं जहा पर आपका  रेगुलेटर  लगा है  उस जगह पर थोड़ा पानी या साबुन का सॉल्यूशन डालें। अगर बुलबुले उठ रहे हैं तो समझ लीजिये कि  गैस लीक हो रही है। 




गैस की आंच के रंग को देखें। गैस का रंग अगर पीला, ऑरेंज या लाल है तो इसका मतलब गैस लीक हो रही है या उसमें कचरा फंसा है। गैस का रंग हमेशा नीला होना चाहिए। अगर रंग बदलता है तो उसकी सफाई करें।

गैस लीक होने पर तुरंत अपनी  गैस एजेंसी को करके डिलीवरी बॉय को बुलाएं। उसके पास एक मशीन होती है जिससे वो लीकेज चेक करते हैं। गैस एजेंसी का नंबर आपकी उस डायरी में होता जो गैस सिलेंडर खरीदते समय मिलती है  गैस लीक होने की अगर शंका  है तो बिना चेक किए उस सिलेंडर को यूज न करें।


 गैस लीकज की बात कंफर्म होने पर सेफ़्टी के लिए  ये करें 


अगर ऐसा लगे कि गैस सिलेंडर से रसोई गैस लीक हो रही गैस लीकज की बात कंफर्म होने पर रेगुलेटर और बर्नर के सभी नॉब बंद कर दें  सभी खिड़की-दरवाजे खोल दें ताकि  सभी फ्लेम्स, कैंडल्स, लैम्प, अगरबत्ती वगैराह बंद कर दें ये सब करने के सबसे जरूरी  सिलेंडर पर सेफ्टी कैप लगा दें जो हर गैस सिलेंडर के साथ मिलती है 
इमरजेंसी सर्विस को मदद के लिए बुलाएं। जहां गैस लीक हो रही है वहां बिजली से चलने वाले कोई भी समान का उपयोग न करे साथ ही घर की सारी लाइट बंद कर दे 


अगर कभी मान लीजिये दुर्भाग्य से  गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर में आग लग गई है तो बिना डरे एक कंबल को गीला करके तुरंत सिलेंडर पर लपेट दें। इससे आग बुझ जाएगी  साथ ही गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से बच जायगा  सिलेंडर में आग लगने के बाद भी हमारे पास करीब 10 से 15 मिनट का समय बचाव के लिए होता है। 


 सिलेंडर लेते वक्त ध्यान दे 



एक ऑथेन्टिक फ्रैंचाइजी से ही सिलेंडर खरीदें। डिलीवरी के समय सिलेंडर पर कंपनी की सील और सेफ्टी कैप चेक करें। सील टूटी होने की स्थिति में  सिलेंडर न लें सिलेंडर पर टेस्टिंग की ड्यू डेट लिखी होती है उसे चेक करके ही लें। सिलेंडर पर  एक्सपायरी डेट होती है उसे चेक करने के लिए  सिलेंडर के हैंडल के नीचे की पट्टी पर एक कोड लिखा होता है।

जैसे A-23, B-23
इसमें  एल्फाबेट  A- जनवरी से मार्च, 
B- अप्रैल से जून, 
C- जुलाई से सितंबर,  
 D- अक्टूबर से दिसंबर का सिम्बल है। 


एल्फाबेट के साथ लिखा हुआ नंबर उस साल को बताता है जिसमें कि आपका सिलेंडर एक्सपायर हो जाएगा। अगर आपके गैस सिलेंडर पर A- 23 लिखा है  तो  इसका मतलब आपका सिलेंडर 2023 में  एक्सपायर हो जाएगा इस तरह आप सिलेंडर की एक्सपायरी डेट चेक कर सकते हैं।


तो आशा करता हु की आपको पूरी जानकारी मिल गई होगी कि अगर कभी ऐसी समस्या आए तो आप कैसे इससे बच सकते है 


धन्यवाद 
 


एक टिप्पणी भेजें

कृपया कमेंट में कोई लिंक ना डालें