BMW: जो कभी प्लेन के इंजन बनाती थी, कैसे हुई कार बनाने की शुरुआत जानिए - THE NEWS READER 365

BMW: जो कभी प्लेन के इंजन बनाती थी, कैसे हुई कार बनाने की शुरुआत जानिए

The News Reader 365




जर्मनी की लग्जरी कार ब्रांड बीएमडब्ल्यू (BMW) एक ऐसी कंपनी है, जिसकी कारें हर किसी को आकर्षित करती हैं.  आज ये कंपनी अपनी लग्जरी कारों और सुपर बाइक्स के लिए काफी मशहूर है। लेकिन आपको क्या पता है  कि यह  कार  कंपनी शुरूआत में  कार या बाइक नहीं  बनती थी । ये कंपनी पहले विमान और उसके इंजन बनाती थी।  


 जानिए BMW की कहानी और उससे जुड़ी रोचक बाते …



BMW की शुरुआत  
BMW की शुरुआत 1916 में हुई। जर्मनी के एक मैकेनिकल इंजीनियर कार्ल रैप ने BMW कंपनी  की स्थापना की थी ।  इस कंपनी के लग्जरी कार निर्माता बनने का सीधा कनेक्शन पहले विश्व युद्ध के बाद हुए वर्साय की संधि से है। ।  उन्होंने अपनी एक कंपनी बनाई "रैप मोटरइनवर्के" और  आगे चलकर BMW कंपनी  बनी  । तब यह  कंपनी सिर्फ विमानों और गाड़ियों के इंजन बनाती थी। लेकिन पहले विश्व युद्ध  जर्मनी के  हार के बाद BMW के विमान और उस से जुड़े सामान बनाने पर रोक लगा दी गई। 


मोटरसाइकिल बनाने की हुई शुरुआत


                                                      द R32, पहली बीएमडब्लू (BMW) मोटरसाइकिल.

विमान बनाने पर रोक लगी तो  साल 1923 में BMW ने मोटरसाइकिल बनाने की शुरु कार दिया । सबसे पहली मोटरसाइकिल का नाम रखा BMW R32…। 



कार बनाने की शुरुआत


कंपनी की पहली कार BMW 3/15
कंपनी की पहली कार BMW 3/15



कंपनी ने 1928 में कार बनाने की शुरुआत की  और एक  ऑटोमोबाइल्स बिगनिंग नाम की कंपनी को खरीदा और  कंपनी ने अपनी पहली कार BMW 3/15 के नाम से मार्केट में उतारी।



 कंपनी डूबते-डूबते बची


जब 1939 में दूसरा विश्व हुआ उस समय बीएमडबल्यू BMW की फैक्ट्री में बम गिरा रूस ( उस समय का सोवियत संघ ) ने BMW  कई फैक्ट्रियों को अपने कब्जे में कर लिया। इसके बाद कार और मोटरसाइकिल बनाने पर भी रोक लगा दी गई।


करीब 8 साल बाद  1947 में  कंपनी को वापस मोटरसाइकिल बनाने का अधिकार मिल गया  और बाद में  1951 में कार बनाने पर   बैन भी हट गया ।   BMW  कई फैक्ट्रियों के  रूस के  कब्जे में होने  से  कंपनी कि आर्थिक हालत इस वक्त तक काफी खराब हो गई थी। खराब आर्थिक हालत के निकालने के लिए कंपनी ने रणनीति बदली और 1500 कारें एक साथ पेश की। उनकी कीमतों में भी बदलाव किए। इसका फायदा ये हुआ कि डूबने की कगार पर पहुंच चुकी BMW को बड़ी राहत मिली। 



BMW का  लोगो 


कार या बाइक बनाने से पहले BMW ने जो  सबसे पहले अपना लोगो बनाया जिसे BMW Emblem भी कहा जाता है। इस लोगो में BMW कंपनी का इतिहास दिखता है। सर्कल के शेप में  जो ये लोगो बना देखने में बिल्कुल हवाई जहाज के घूमते प्रोपेलर(प्रोपेलर ऐसे यंत्र या मशीन को कहते हैं जो किसी वाहन पर लगा हो और उसे आगे धकेलने का काम करे। नोदकों के घूर्णन के द्वारा वायु या जल को पीछे फेंकने में मदद मिलती है जिससे यान पर आगे की ओर बल लगता है।)  की तरह लगता है। वहीं लोगो में मौजूद व्हाइट और स्काई ब्लू कलर जर्मनी के बावेरियन स्टेट का प्रतीक  है।



 BMW के  नाम का उच्चारण


BMW…जिसका पूरा नाम है बावेरियन मोटर वर्क्स।  कई लोग BMW को ठीक से नहीं बोल पाते  कार ब्रांड के नाम का उच्चारण करना मुश्किल हो जाता है  जैसा की आप पढ़ चुके  BMW जर्मनी  की कंपनी वहा जर्मन बोली जाती  इसलिए BMW के  इन तीन अक्षरों को अंग्रेजी में नहीं बल्कि जर्मन भाषा की तरह पढ़ेंगे तभी सही उच्चारण होगा । इसे जर्मनी में 'बी एम डब्ल्यू' के बजाय 'बी एम वी' पढ़ा जाता है और कंपनी के हिसाब से यही इसका सही उच्चारण है।


अपने क्या जाना BMW के बारे में 

1. बीएमडब्ल्यू का मालिक कौन है

BMW कार कंपनी के मालिक Susanne Klatten और Stefan Quandt है. परन्तु इस कंपनी की शुरुआत Karl Rapp, Gustav Otto, Camillo Castiglioni और Franz Josef Popp इन सब ने मिलकर 7 मार्च 1916 में की थी ।

2. बीएमडब्ल्यू कंपनी का मुख्यालय कहां है?


  1. कंपनी का मुख्यालय Munich, Germany में है.
3. BMW की स्थापना कब हुई?

बीएमडब्ल्यू कंपनी की स्थापना 7 मार्च 1916 को Karl Rapp, Gustav Otto, Camillo Castiglioni
 और Franz Josef Popp ने मिलकर की थी। 

4. बीएमडब्ल्यू किस देश की कंपनी है?

 यह जर्मनी की मल्टीनेशनल लक्ज़री कार और मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी है.


5. BMW का ओनर कौन है?


  1. इस कंपनी के ओनर Susanne Klatten और Stefan Quandt है और ये जर्मनी के व्यक्ति है.

 6. बीएमडब्ल्यू का CEO कौन है?


  1. BMW कंपनी के सीईओ Harald Krueger है 


7. बीएमडब्ल्यू इंडिया के  CEO कौन है? 

   बीएमडब्ल्यू इंडिया के सीईओ Vikram Pawah है 

8. BMW का मार्केट कैप कितना है 

   जर्मनी मार्केट कैप 4.84 लाख करोड़ रु.

9.  BMW  कितने देशों अपने प्रॉडक्ट बेचती है 

    140 से ज्यादा देशों में 

एक टिप्पणी भेजें

कृपया कमेंट में कोई लिंक ना डालें