‘धूम 4’ में विलेन बनेंगे जॉन अब्राहम! - THE NEWS READER 365

‘धूम 4’ में विलेन बनेंगे जॉन अब्राहम!

The News Reader 365

 

'धूम 4' में नजर आ सकते हैं जॉन अब्राहम

बॉलीवुड फिल्म 'धूम' फ्रेचाइंजी की तीनों पार्ट को खूब पसंद किया गया था। अब फिल्म के चौथे पार्ट यानी 'धूम 4' को लेकर खबरें आ रही हैं। इसके साथ ही इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर चर्चाएं होती हैं।  बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम फिल्म 'धूम 4' में विलेन का रोल करने की खबरें सामने आ रही हैं।  बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम फिल्म 'धूम 4' में विलेन का रोल करने वाले हैं।  

यशराज फिल्म्स की ‘धूम’ हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फ्रेंचाइजी में से एक है। ‘धूम’, ‘धूम-2’और ‘धूम-3’ के बाद अब यशराज फिल्म्स इस फ्रेंचाइजी की चौथी क़िस्त लेकर आएगा। 2004 में रिलीज हुई ‘धूम’ के पहले एपिसोड में अभिनेता जॉन अब्राहम ने नकारात्मक भूमिका निभाई थी। ‘धूम-2’ में ऋतिक रोशन और ‘धूम-3’ में आमिर खान निगेटिव रोल में नजर आए थे। अब ‘धूम-4’ में एक बार फिर जॉन को लिया गया है और ऐसी चर्चा है कि वह फ़िल्म में  निगेटिव रोल निभाएंगे।

लोगों ने जॉन को नेगेटिव रोल में पसंद किया। इसलिए अगर यश राज (YRF) फिल्म्स जॉन को धूम फ्रेंचाइजी में वापस लें, तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। जॉन पिछले कुछ दिनों से वाईआरएफ के साथ लगातार संपर्क में हैं और उनके साथ कई मीटिंग भी कर चुके हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि वह जॉन को एक बार फिर ‘धूम’ में देखना पसंद करेंगे। ‘धूम’ फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है। यशराज फिल्म्स ने 2015 में ‘धूम-4’ की घोषणा की थी, लेकिन उसके बाद से फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं आया। हालांकि फैंस ने ‘धूम-4’ में जॉन अब्राहम और ऋतिक रोशन को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने की इच्छा जताई

एक टिप्पणी भेजें

कृपया कमेंट में कोई लिंक ना डालें