Instagram पर कोई वीडियो आ गया है पसंद? ऐसे करें अपने फोन में डाउनलोड - THE NEWS READER 365

Instagram पर कोई वीडियो आ गया है पसंद? ऐसे करें अपने फोन में डाउनलोड

The News Reader 365





क्या आपको इंस्टाग्राम पर कोई वीडियो पसंद आया है और आप उसे अपने फोन में डाउनलोड करना चाहते हैं? यहां आपको बताया गया है कि आप इसे कैसे कर सकते हैं:



फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम काफी पॉपुलर है। इस पर फोटो के साथ-साथ वीडियो भी यूजर्स शेयर करते हैं। इसमें आपको कई वीडियो पसंद आता होगा और आप उसे डाउनलोड करना चाहते होंगे। इंस्टाग्राम पर इनबिल्ट डाउनलोड करने का ऑप्शन नहीं दिया गया है। इसके लिए आपको कुछ तरीके अपनाने होते हैं।



यहां आपको इंस्टाग्राम से वीडियो डाउनलोड करने के तरीके के बारे में बताया गया है। इसकी मदद से आप किसी भी इंस्टाग्राम वीडियो को अपने एंड्रॉयड फोन या आईफोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले हम यहां आईफोन में इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोड करने के बारे में बात करेंगे, फिर एंड्रॉयड के लिए बात करेंगे।


आईफोन पर इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोड करने के लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप की मदद लेनी होगी। इसका इको सिस्टम एंड्रॉयड जितना फ्लैक्सिबल नहीं है। लेकिन कुछ तरीके हैं जिन्हें फॉलो करके आप इंस्टाग्राम वीडियो को आईफोन पर डाउनलोड कर सकते हैं।


इसके लिए आपको "ब्लेज: ब्राउज़र और फ़ाइल मैनेजर" ऐप की मदद लेनी होगी। इसे आप ऐप स्टोर से डाउ

नलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड हो जाने के बाद अपने इंस्टाग्राम को ओपन करें। इसके बाद जो वीडियो आप डाउनलोड करना चाहते हैं उसके लिंक को कॉपी करें और ब्लेज़ ऐप में पेस्ट करें। इसके बाद डाउनलोड के ऑप्शन पर टैप करें और "एक्सपोर्ट वीडियो टू कैमरा रोल" ऑप्शन को सेलेक्ट करें। वीडियो सेव हो जाएगा।



एंड्रॉयड पर इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐप्स मिल जाएंगे। इसमें से ही एक ऐप "वीडियो डाउनलोडर फॉर इंस्टाग्राम" है। इससे आप जल्दी वीडियो को प्लेटफॉर्म से सेव कर सकतें हैं।


सबसे पहले इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। इसके बाद इंस्टाग्राम पर जाकर उस वीडियो के लिंक को कॉपी करें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं। इसके लिए आप टॉप राइट में मौजूद थ्री-डॉट पर क्लिक करें। इसके बाद "कॉपी लिंक" पर टैप करें। अब "वीडियो डाउनलोडर फॉर इंस्टाग्राम" ऐप को ओपन करें। लिंक अपने आप पेस्ट हो जाएगा और डाउनलोड शुरू हो जाएगा। यह आपके फोन की गैलरी या फोटो में सेव हो जाएगा।

इन तरीकों का उपयोग करके आप आसानी से अपने एंड्रॉयड या आईफोन डिवाइस पर पसंदीदा इंस्टाग्राम वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं और जब चाहें ऑफलाइन में इस्तेमाल कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि ये तरीके वर्तमान में प्रभावी हैं, लेकिन भविष्य में इंस्टाग्राम की नीतियों में बदलाव हो सकता है, इसलिए हमेशा यह सुनिश्चित करें कि आप प्लेटफ़ॉर्म की दिशानिर्देशिकाओं का पालन कर रहे हैं जब आप सामग्री को डाउनलोड और शेयर कर रहे हैं।






Are there any videos on Instagram that you like and want to download to your phone? Here's how you can do it:


Instagram, the popular photo-sharing platform, is also widely used for sharing videos. You might come across several videos that you love and wish to download. However, Instagram does not offer an inbuilt option for downloading videos. To download videos from Instagram, you'll need to follow some methods.


In this article, we will guide you on how to download Instagram videos on both Android and iPhone devices. Let's start with the steps for downloading Instagram videos on an iPhone and then move on to the process for Android.



To download Instagram videos on an iPhone, you will need to use third-party apps as the ecosystem on iOS is not as flexible as Android. Nevertheless, there are ways to download Instagram videos on your iPhone.



One such method is to use the "Blaze: Browser & File Manager" app, which you can download from the App Store. After installing the app, open Instagram and copy the link of the video you want to download. Then, paste the link in the Blaze app. Tap on the download option, and select "Export video To Camera Roll." The video will be saved to your camera roll.



For Android users, there are several apps available on the Google Play Store that allow you to download Instagram videos. One of these apps is "Video Downloader for Instagram," which enables you to save videos from the platform quickly.



Start by downloading the "Video Downloader for Instagram" app from the Play Store. Next, go to the Instagram video you want to download and click on the three-dot icon located at the top right. Tap on "Copy Link," and the link will be automatically pasted in the Video Downloader for Instagram app. The download process will begin, and the video will be saved to your phone's gallery or photos.

By using these methods, you can easily download your favorite Instagram videos to your Android or iPhone device and enjoy them offline whenever you want. Please note that while these methods are currently effective, Instagram's policies may change in the future, so always ensure that you are following the platform's guidelines when downloading and sharing content.








एक टिप्पणी भेजें

कृपया कमेंट में कोई लिंक ना डालें